कोंडागांव: अपराध व असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने सिटी कोतवाली पुलिस ने कोंडागांव नगर में बढ़ाई रात्रि गस्त
कोंडागांव जिले में अपराध एवं अपराधिक गतिविधियों में अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के द्वारा जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में रात्रि गस्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए है। इसी कड़ी में 16 मई को कोंडागांव सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा कोंडागांव नगर के विभिन्न चौक चौराहों, सार्वजनिक स्थानों तथा बसस्टैंड में रात्रि गस्त किया जा रहा है।