बल्देवगढ़: धूमगढ़ हनुमान जी मंदिर में मकर संक्रांति पर्व को लेकर रामलीला और मेले का हुआ आयोजन
ग्राम बनेरा के धूमगढ़ हनुमान जी मंदिर प्रांगण में मकर संक्रांति पावन पर्व के उपलक्ष्य में रामलीला कार्यक्रम के साथ मेले का आयोजन किया जा रहा है।मेला समिति सदस्यों ने बताया कि प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी 13 जनवरी से 18 जनवरी तक रामलीला मंचन के साथ मेले का आयोजन किया जा रहा है।जिसमें बल्देवगढ़ एवं आसपास के क्षेत्र से अधिक संख्या में श्रृद्धालु पहुंच रहे हैं।