बिजनौर: बिजनौर में कोतवाली शहर पुलिस ने एक शोरूम में चोरी करने वाले चोर को सामान सहित किया गिरफ्तार
Bijnor, Bijnor | Aug 12, 2026 बिजनौर में आज बुधवार सुबह करीब 8:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को कोतवाली शहर पुलिस ने गांव जलालपुर काजी निवासी सागर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सागर एक शोरूम में घुसा और वहां पर बैटरी तथा सामान चोरी कर लिया और फरार हो गया शोरूम मालिक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए सागर को जेल भेज दिया है।