बेरी और चेई नवादा में पीएम आवास को लेकर ग्राम सभा, दीवार पर चिपकाई गई सूची
औरंगाबाद जिला के मदनपुर प्रखंड के बेरी एवं चेई नवादा ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत ग्राम सभा का आयोजन किया गया। बेरी में पंचायत भवन में मुखिया रीता देवी तथा चेई नवादा में पंचायत सरकार भवन में मुखिया विकास कुमार सिंह उर्फ बब्लू सिंह की अध्यक्षता में ग्राम सभा हुई।ग्राम सभा में बेरी पंचायत में 793 एवं चेई नवादा पंचायत में 745 लाभुकों की आवास प्लस 2024 की सूची पर अनुमोदन लिया गया। दोनों पंचायतों में लाभुकों के नाम माइक से पढ़कर सुनाए गए और पूरी सूची को दीवार पर चिपका दिया गया।इस दौरान जिन ग्रामीणों का नाम सूची में नहीं आया था, उन्होंने नाराजगी जताई। इस पर मुखिया प्रतिनिधि प्रफुल कुमार सिंह ने भरोसा दिलाया कि विभाग के आदेश के अनुसार जांच उपरांत जो पात्र होंगे, उनका नाम फिर से जोड़ा जाएगा।