बेरी में पीएम आवास योजना को लेकर ग्राम सभा, 793 लाभुकों की सूची पर अनुमोदन
औरंगाबाद जिला के मदनपुर प्रखंड के बेरी ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत ग्राम सभा का आयोजन किया गया। पंचायत भवन में मुखिया रीता देवी की अध्यक्षता में आयोजित ग्राम सभा में आवास प्लस 2024 के 793 लाभुकों की प्रतीक्षा सूची पर अनुमोदन लिया गया।
ग्राम सभा में सोनू सिंह के द्वारा लाभुकों के नाम माइक से पढ़कर सुनाए गए और पूरी सूची को पंचायत भवन की दीवार पर चिपका दिया गया। इस दौरान सूची में नाम नहीं आने पर कुछ ग्रामीणों ने नाराजगी जताई, जिन्हें मुखिया प्रतिनिधि प्रफुल कुमार सिंह ने जांच के बाद पात्र लोगों का नाम जोड़ने का भरोसा दिलाया।
मौके पर पंचायत सचिव अजय पासवान, पंचायत समिति सदस्य अभिनव कुमार उर्फ गोलू सिंह, स्वच्छता पर्यवेक्षक रौशन कुमार, राहुल कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।