चेई नवादा में पीएम आवास के 745 लाभुकों की सूची पर ग्राम सभा से मुहर
औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड के चेई नवादा ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत ग्राम सभा आयोजित की गई। पंचायत सरकार भवन में मुखिया विकास कुमार सिंह उर्फ बब्लू सिंह की अध्यक्षता में ग्राम सभा हुई।
सभा में आवास प्लस 2024 के 745 लाभुकों की सूची पर अनुमोदन लिया गया। लाभुकों के नाम माइक से पढ़कर सुनाए गए। इस दौरान सूची में नाम नहीं आने से नाराज ग्रामीणों को मुखिया ने विभागीय आदेश के अनुसार जांच उपरांत पात्र लोगों का नाम जोड़ने का भरोसा दिया गया।
मौके पर पंचायत सचिव सुनील कुमार, इंदिरा आवास सहायक नरेंद्र कुमार, कार्यपालक सहायक रौशन कुमार, विकास मित्र अनीता देवी, सलैया थाने के एसआई संतोष कुमार दल-बल के साथ, उप मुखिया उमेश सिंह सहित सभी वार्ड सदस्य एवं हजारों ग्रामीण उपस्थित थे।
Madanpur, Aurangabad | Sep 27, 2026