शिकोहाबाद-एटा मार्ग पर मां अंजनी स्कूल के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से सात वर्षीय बालक आनंद की मौत हो गई। खेलते समय बालक सड़क पर आ गया था। हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मृतक बालक की पहचान बदायूं जिले के परवेज नगर निवासी दयाराम के बेटे आनंद के रूप में हुई।