दो दिन पूर्व नहर में डूबे किशोर का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। घटना के दूसरे दिन भी सर्च ऑपरेशन जारी है। यह घटना लोअर गंगा नहर की भोगनीपुर ब्रांच में छींचामई लोहिया पुल के पास की बताई जा रही है। और ग्रामीण भी तलाश अभियान में सहयोग कर रहे हैं। पुलिस पीएसी के गोताखोरों के साथ मौके पर मौजदू है और नहर में स्टीमर के जरिए गहन तलाश की जा रही है।