डुमरांव: आदर्श नगर में मकान निर्माण के दौरान छत का ढांचा टूटा, काजीपुर सरपंच की मौत, दो मजदूर गंभीर जख्मी
Dumraon, Buxar | Oct 21, 2026 नया भोजपुर थाना क्षेत्र के आदर्श नगर स्थित गली नंबर दो में मंगलवार की शाम मकान निर्माण के दौरान छज्जे की सेंट्रिंग टूटने से काजीपुर पंचायत के सरपंच सुरेंद्र प्रजापति की मौत हो गई। हादसे में दो मजदूर भी गंभीर रूप से घायल हो गए।