शेखपुरा: विधायक विजय सम्राट के द्वारा शेखपुरा रोड से पिंड शरीफ और गुंहेसा से वंशीपुर तक का नवनिर्मित सड़क का किया गया उद्घाटन
विधायक विजय सम्राट के द्वारा ग्रामीण कार्य विभाग शेखपुरा के द्वारा नई अनुरक्षण नीति 2018 योजना अंतर्गत जिले के शेखपुरा- सिकंदरा मुख्य सड़क मार्ग से पिंड शरीफ तक एवं गुन्हेसा से गगरी होते हुए बंशीपुर तक के नवनिर्मित सड़क का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर विधायक के पहुंचते ही स्थानीय लोगों के द्वारा फूल माला पहनकर भव्य स्वागत किया।