शेखपुरा: संयुक्त किसान मोर्चा एवं केंद्रीय श्रमिक संगठन के द्वारा हड़ताल एवं ग्रामीण भारत बंद को लेकर निकाला गया आक्रोश मार्च
संयुक्त किसान मोर्चा एवं केंद्रीय श्रमिक संगठन के द्वारा हड़ताल एवं ग्रामीण भारत बंद को लेकर संगठन के सदस्यों ने शेखपुरा कलेक्ट्रेट तक आक्रोश मार्च निकाला। इस मार्च में बिहार राज्य विद्यालय रसोईया संघ का समर्थन मिला। बढ़ती महंगाई, किसानों का दोहन, बेरोजगारी के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य सड़क पर उतरे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी किया।