शेखपुरा: क्यूल गया रेलखंड पर यात्री सुविधा बहाल किए जाने की मांग को लेकर शिरडी रेलवे स्टेशन पर दैनिक यात्री संघ का धरना प्रदर्शन
क्यूल - गया रेलखंड पर यात्री सुविधा बहाल किए जाने की मांग को लेकर दैनिक यात्री संघ ने सिरारी रेलवे स्टेशन पर 10 सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन दिया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रंजीत कुमार सिंह उर्फ बुद्धन भाई ने किया। इस दौरान गोड्डा -दिल्ली हमसफर और पुणे -जसीडीह सुपरफास्ट एक्सप्रेस का शेखपुरा रेलवे स्टेशन पर ठहराव सहित अन्य मांग शामिल है।