शेखपुरा: मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के तहत शेखोपुर सराय के लाभार्थी को जिला परिवहन पदाधिकारी ने सौंपा बस की चाभी
मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के तहत जिला परिवहन कार्यालय के समक्ष शेखोपुरसराय प्रखंड के अस्थना के रहने वाले मोहम्मद हासिम को जिला परिवहन पदाधिकारी आलोक राय ने बस की चाभी सौंपी। इस मौके पर मोटर यान निरीक्षक पार्थ सारथी सहित परिवहन विभाग के कई कर्मी मौजूद रहे।