लखीमपुर: पिथवापुर गांव में कच्ची अंबिया तोड़ने को लेकर हुआ विवाद,दबंगों घर में घुसकर महिला को पीटा,पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर
खीरी थाना क्षेत्र के पिथवापुर गांव निवासी पीड़ित महिला प्रेमा देवी ने आज खीरी थाना में आरोपियों के खिलाफ लिखित तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की है।बीते 25 मई 2024 को गांव की अर्चना व सूरज को चोरी से पीड़िता के घर के बाहर लगे आम के पेड़ से कच्ची अंबिया तोड़ते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया था।26 मई की रात दबंगों ने घर में घुसकर प्रेमा देवी की पिटाई कर दी थी।