कोईलवर: जमालपुर-पचैना रोड से दो युवकों को गिरफ्तार किया गया, 6 जिंदा कारतूस व अपाची बाइक बरामद
कोईलवर थाना पुलिस ने शनिवार को 6 जिंदा कारतूस दो मोबाइल तथा एक अपाचे बाइक के साथ जमालपुर-पचैना रोड में कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों की पहचान उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सिकरिया टोला निवासी धीरज कुमार और आशुतोष कुमार के रूप में हुई है। थाना अध्यक्ष नरोत्तम चंद्र ने बताया कि दोनों को दोपहर 12:00 जेल भेज दिया गया।