बहराइच: एसडीएम सदर सहित राजस्व टीमों ने ज़िले के गांवों में पहुंचकर धारा 24 से संबंधित 142 मामलों का कराया निस्तारण
जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के निर्देश पर जनपद बहराइच की सभी तहसीलों में धारा 24 से संबंधित लंबित वादों के निस्तारण के संबंध में दिए गए निर्देश पर एसडीएम सदर सहित सभी तहसील क्षेत्र में राजस्व टीमों ने गांव-गांव पहुंचकर धारा 24 से संबंधित 142 मामलों का निस्तारण कराया है। यह जानकारी शनिवार शाम को डीआईओ की ओर से दी गई है। उन्होंने बताया कि यह अभियान जारी रहेगा।