बहराइच: साइबरक्राइम थाना पुलिस ने ऑनलाइन फ्रॉड से निकाले गए ₹30,000 साइबर ठगों से मुक्त कर पीड़ित के खाते में वापस कराए
साइबर क्राइम थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी कर पीड़ित के खाते से निकाले गए 30000 रुपये आरोपित के खाते से संबंधित बैंक अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए पीड़ित के खाते में पैसे वापस कराए हैं। शनिवार शाम को प्रभारी मीडिया सेल ने बताया की एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण के क्रम में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने पीड़ित के पैसे वापस कराए हैं।