विशाल जनस्वास्थ्य से खिलवाड़: फलों पर नाले का गंदा पानी छिड़कते रंगे हाथों पकड़ा गया फल विक्रेता, वीडियो वायरल
मुंबई के विरार में फल विक्रेता की घिनौनी करतूत: फलों को ताजा दिखाने के लिए छिड़का नाले का गंदा पानी, पकड़े जाने पर खुद पीकर सफाई देने लगा आरोपी
मुंबई के पास विरार इलाके से खाद्य सुरक्षा और लोगों की सेहत के साथ गंभीर खिलवाड़ का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक फल विक्रेता सड़क किनारे खुले नाले/गटर का दूषित पानी कटोरी में भरकर अपने ठेले पर रखे फलों पर छिड़कता हुआ दिखाई दे रहा है।
Hardoi, Hardoi | Aug 12, 2026