नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नाम से वायरल हुआ जलभराव का वीडियो: सोशल मीडिया पर निर्माण कार्य और दावों को लेकर छिड़ी बहस
भारी भरकम लागत से बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहली ही बारिश में जलभराव का दावा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवाल
सोशल मीडिया पर एयरपोर्ट परिसर के अंदर पानी भरने का एक वीडियो तेजी से प्रसारित हो रहा है। पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि यह दृश्य नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) का है, जहां पहली ही बारिश में टर्मिनल के भीतर भारी जलभराव हो गया, जिससे व्यवस्थाओं और निर्माण गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
Hardoi, Hardoi | Aug 12, 2026