बड़ौत: छपरौली के फैसल हत्याकांड में 2 महिलाओं सहित 6 आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल का बुगदा व घटना में प्रयुक्त गाड़ी बरामद
Baraut, Bagpat | Feb 27, 2025 छपरौली पुलिस ने गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे बताया कि कस्बे के 12 दिन से लापता युवक फैसल हत्याकांड में 2 महिला सहित 6 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। जिनके कब्जे से आलाकत्ल पेड काटने वाला बुगदा/दाव व घटना में प्रयुक्त गाडी बरामद की गई। पूछताछ में मुख्य आरोपी परवेज ने बताया कि उसने सावेज, शमा, रिहाना, दानिश व इनाम के साथ मिलकर फैसल की हत्या कर दी।