टीकमगढ़: 6 साल से शिक्षक ओडी पर, शिक्षा अधिकारी को जानकारी नहीं, शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
टीकमगढ़ में एक शिक्षक पिछले 6 वर्षों से ओडी (ऑन ड्यूटी) पर चल रहा है, लेकिन मामले की जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी को ही नहीं है। जब इस संबंध में DEO से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि पहले मामले की जानकारी ली जाएगी, उसके बाद ही कोई टिप्पणी या कार्रवाई की जाएगी। इससे शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।