जगदलपुर: ट्रिपलिंग, बिना नंबर प्लेट और मॉडिफाइड साइलेंसर पर ट्रैफिक पुलिस ने कसा शिकंजा
शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने विशेष रूप से ट्रिपलिंग, बिना नंबर प्लेट और मॉडिफाइड साइलेंसर लगे दोपहिया वाहनों की जांच की।