जहानाबाद: पंचमहल्ला में बंद घर से 7-8 लाख की चोरी, गोदरेज का बक्सा तोड़कर नकदी और गहने ले गए चोर
पंचमहल्ला में राजेंद्र प्रसाद के बंद घर में 7 से 8 लाख रुपये की नकदी और गहनों की चोरी हो गई। परिवार पटना इलाज कराने गया था और घर में ताला बंद था। रात में संदिग्ध आवाज सुनकर पड़ोसियों ने सूचना दी। परिजन पहुंचे तो देखा कि गोदरेज बक्सा तोड़कर चोर सामान ले गए थे।