आगर: अज्ञात जहरीले जानवर के काटने से कानड़ थाने का आरक्षक हुआ घायल, जिला अस्पताल में किया गया उपचार
आगर जिला अस्पताल पुलिस चौकी पर पदस्थ सहायक उप निरीक्षक संतोष वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कानड़ थाने के आरक्षक राधेश्याम पिता नानुराम रांगोठ को अज्ञात जानवर ने काट लिया जिससे वह घायल हुआ। पुलिसकर्मी उसे उपचार के लिए आगर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका उपचार किया गया है।