आगर: पुलिस परेड ग्राउंड आगर में स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान ने किया ध्वजारोहण
स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम आगर के पुलिस परेड ग्राउंड पर आयोजित किया गया। यहां आगर जिले के प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान ने मुख्य समारोह में शामिल होकर ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। यहां प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री के संदेश का वचन कर आम जनता को सुनाया, इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।