आगर: जिला न्यायालय के सामने अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, घायल व्यक्ति का जिला अस्पताल में किया गया उपचार
आगर जिला अस्पताल पुलिस चौकी पर पदस्थ सहायक उप निरीक्षक संतोष वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला न्यायालय के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से ग्राम भ्याना का रहने वाला 37 वार्षिक जितेंद्र पिता मानसिंह घायल हो गया, उसे पुलिसकर्मी उपचार के लिए आगर के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार किया गया है।