आगर: 15 अगस्त को आगर जिले में शुष्क दिवस घोषित, आगर कलेक्टर ने जारी किया आदेश
कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के दिन सम्पूर्ण आगर जिले में शुष्क दिवस घोषित किया है। जारी आदेशानुसार 15 अगस्त के दिन जिले के समस्त कम्पोजिट मदिरा दुकानें/वाईन आउटलेट/देशी मदिरा भाण्डागार पूर्णतः बंद रहेंगे। आबकारी दल इस दिन जिले में अवैध मदिरा के क्रय-विक्रय की रोकथाम हेतु सघन गश्त करेंगे।