आगर: कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं
कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने 78वें स्वतंत्रता दिवस पर जिलेवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। कलेक्टर ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि स्वतंत्रता दिवस का पर्व हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण क्षण है, यह अमर शहीदों के बलिदान के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का पर्व है, सभी जिलेवासी मिलजुल कर देशभक्ति के रंग में रंगकर स्वतंत्रता का यह पर्व मनाएं।