बोध गया: बोधगया में पश्चिम बंगाल के मजदूर की संदिग्ध मौत, कमरे से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
Bodh Gaya, Gaya | Aug 15, 2026 बोधगया थाना क्षेत्र के मस्तपुरा स्थित विष्णु विहार कॉलोनी में पश्चिम बंगाल के एक प्रवासी मजदूर का शव उसके किराए के कमरे से मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के धानपाड़ा निवासी 36 वर्षीय कार्तिक सरकार के रूप में हुई है।घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।