भीलवाड़ा: करंट लगने से नंदी की मौत, लोगों का फूटा गुस्सा, प्रदर्शन के बाद प्रशासन पहुंचा
भीलवाड़ा। शहर के मेहताब की टाल के पास थाना भीमगंज क्षेत्र में सोमवार रात करीब 11 बजे करंट लगने से एक नंदी की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय मोहल्लेवासी रात से ही मौके पर मौजूद रहे। मंगलवार सुबह बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई तथा खुले बिजली के खतरों को दूर करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।