नागौर: जिला प्रशासन ने टाउन हॉल में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम करवाया, शनिवार को रात आठ बजे हुआ
Nagaur, Nagaur | Jan 25, 2025 जिला प्रशासन ने टाउन हॉल में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर करवाया कार्यक्रम। शनिवार को रात आठ बजे जिला मुख्यालय पर स्थित टाउन हॉल में सांस्कृतिक संध्या का कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में एनएसएस व कॉलेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। जिसमें देशभक्ति गीतों पर छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं, देश सेवा को लेकर नाटक की प्रस्तुति भी दी गई।