नागौर: नागौर के जेएलएन अस्पताल से शनिवार को दोपहर करीब बारह बजे एक कैदी फरार हुआ
Nagaur, Nagaur | Jan 25, 2025 नागौर के जेएलएन अस्पताल से कैदी फरार हुआ। शनिवार को दोपहर करीब बारह बजे जेएलएन अस्पताल से एक कैदी फरार हो गया। जिसको कुछ ही समय बाद वापस दबोच लिया गया। जानकारी अनुसार कैदी सत्यनारायण जाट को छाती में दर्द के कारण जेएलएन अस्पताल लाया गया। वहीं इलाज के लिए भर्ती किया गया था। मगर कैदी भाग गया इसके बाद झाड़ियों मॆं छुपे कैदी को वापस कोतवाली पुलिस ने दबोच लिया।