नागौर: नगर पालिका बासनी में एसडीएम गोविंद सिंह भींचर को प्रशासक के रूप में नियुक्त किया गया
Nagaur, Nagaur | Jan 24, 2025 नगर पालिका बासनी में एसडीएम गोविंद सिंह भींचर को प्रशासक नियुक्त किया गया। शुक्रवार को सात बजे जानकारी मिली कि यह नियुक्ति पालिकाध्यक्ष हज्जन चांद बीबी, उपाध्यक्ष बानो और 39 पार्षदों का कार्यकाल पूरा होने पर की गई है। खास बात यह है कि बासनी को मात्र 2 साल पहले ही नगर पालिका का दर्जा मिला था। इससे पहले यह ग्राम पंचायत थी।