बंजरिया: बंजरिया में नए सीओ के योगदान नहीं देने से आम लोगों का कार्य प्रभावित हो रहा है
बंजरिया सीओ के स्थानान्तरण के बाद नए सीओ के योगदान नही देने से आम लोगो का कार्य प्रभावित हो रहा है। अजगरी निवासी आशुतोष ने बताया कि बंजरिया में आरओ का पद वर्षो से रिक्त है। रोहन रंजन सिंह व चले जाने के बाद नए सीओ कृष्ण प्रताप की पदस्थापना हुई है। लेकिन वे योगदान दिए नही व आरओ है नही जिससे लोगो का जाति, आय,आवास, दाखिल खारिज व अन्य कार्य नही हो पा रहा है।