बेल्थरा रोड: हथौड़ा में बिजली विभाग और पुलिस ने 10 सपा समर्थकों के घरों से उतरवाया विद्युत केबल, वीडियो हुआ वायरल
बेल्थरारोड तहसील के औराईकला गांव के हथौड़ा टोला में सिर्फ एक व्यक्ति के विरोध के कारण बिजली विभाग और पुलिस ने सपा समर्थक 10 घरों का बिजली आपूर्ति ठप करा दिया और विद्युत पोल से बिजली का केबल उतरवा दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया लेकिन पुलिस के सख्ती के आगे सब बेबस रहे। अब इस टोला के दस सपा समर्थक घरों में बिजली बिना अंधेरा छाया है।