बेल्थरा रोड: बेल्थरारोड के मिडिल स्कूल परिसर में आरएसएस ने पूर्ण गणवेश में मनाया नववर्ष और हेडगेवार जयंती
बेल्थरारोड नगर के मिडिल स्कूल परिसर में आरएसएस के स्वामी विवेकानंद प्रभात शाखा पर रविवार को स्वयंसेवकों ने नव वर्ष एवं हेडगेवार जयंती मनाया। जहां पूर्ण गणवेश में एकत्रीकरण के बाद आरएसएस स्वयंसेवकों ने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को मनाया और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आद्य सरसंघचालक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी के तैलचित्र पर पुष्पांजली अर्पित किया गया।