बेल्थरा रोड: चैत्र नवरात्र में बेल्थरारोड नगर में मांस और मछली की बिक्री पर लगी रोक, नगर पंचायत ने जारी किया आदेश
चैत्र नवरात्र पर बेल्थरारोड नगर में सड़क किनारे कहीं भी मांस, मछली, मुर्गा का दुकान नहीं लगेगा। नगर पंचायत ईओ मनोज कुमार पांडेय एवं नप चेयरमैन रेनू गुप्ता ने शनिवार को 3 बजे इस संदर्भ में एक आदेश जारी कर नगर पंचायत कार्यालय पर चस्पा कर दिया और क्षेत्रीय प्रशासन को इसकी प्रतिलिपि भेजकर इसके अनुपालन में सहयोग करने का निर्देश दिया है।