बेल्थरा रोड: 11 साल पुराने फर्जी आवास आवंटन मामले में उभांव पुलिस ने पूर्व प्रधान समेत 4 के खिलाफ कोर्ट में दाखिल किया आरोप पत्र
सीयर ब्लॉक के शाहपुर टिटिहा गांव में विगत 2014 में हुए फर्जी इंदिरा आवास आवंटन के मामले में उभांव थाना पुलिस ने न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया। जिससे करीब 11 वर्ष पूर्व हुए फर्जी आवास आवंटन का मामला एकबार फिर चर्चा में आ गया है। जिसका खुलासा आरटीआई कार्यकर्ता सिंहासन चौहान ने सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी के बाद किया था।