बेल्थरा रोड: चैत्र नवरात्र के लिए सोनाडीह के विख्यात मंदिर को सजाया गया, मेला की तैयारी भी होगी भव्य
बेल्थरारोड तहसील क्षेत्र के विख्यात सोनाडीह मंदिर में चैत्र नवरात्र से होने वाले दर्शनार्थियों की भीड़ से पहले मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है। शनिवार को ही मंदिर को बिजली के झालर से सजा दिया गया है। जहां चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन रविवार से भक्तों का भीड़ लगाना तय है।