बेल्थरा रोड: बेल्थरारोड में मद्धेशिया समाज के होली मिलन समारोह में नगरवासियों ने खूब उड़ाए गुलाल
नगर के एक मैरेज हाॅल में शनिवार को मद्धेशिया समाज द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जो रात 10 बजे तक चला। जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दिनेश गुप्ता एवं बेल्थरारोड रजिस्टार प्रमोद मद्धेशिया के साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत आनंद आर्य जी के देखरेख में कुलगुरु संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ जी महाराज के पूजन से किया गया।