मऊगंज: जल जीवन मिशन से बदली कुलबहेरिया की तस्वीर, ग्राम पंचायत संभालेगी नलजल योजना, हर घर में मिलेगा स्वच्छ पानी
Mauganj, Rewa | Feb 14, 2026 मऊगंज जनपद पंचायत के कुलबहेरिया मे हर घर तक स्वच्छ पानी पहुंचाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए कुलबहेरिया गांव की एकल नलजल योजना आज शनिवार की शाम 4:00 बजे ग्राम पंचायत को सौंप दी गई है। पीएचई विभाग द्वारा निर्मित इस योजना का हस्तांतरण कार्यपालन यंत्री संजय पाण्डेय और जनपद सीईओ परमानंद तिवारी की मौजूदगी में सरपंच को किया गया।