मऊगंज: फर्जी गैंग विवाद पर संतोष तिवारी का पलटवार, कहा- न मूसा है, न कोई गैंग
Mauganj, Rewa | Feb 13, 2026 मऊगंज में कथित मूसा गैंग को लेकर चल रही चर्चाओं पर विधायक के करीबी माने जाने वाले संतोष तिवारी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह फर्जी खबर है और राजनीति चमकाने के लिए नौटंकी की जा रही है। तिवारी का दावा है कि एडिशनल एसपी की जांच में साफ हो चुका है कि न कोई गैंग है न ऐसा कोई व्यक्ति।