मऊगंज: 18 फरवरी को वशिष्ठ आईटीआई में रोजगार मेला, 12 कंपनियां देंगी नौकरी
Mauganj, Rewa | Feb 12, 2026 मऊगंज वशिष्ठ आईटीआई में युवा संगम कार्यक्रम के तहत कलेक्टर संजय कुमार जैन के मार्गदर्शन में 18 फरवरी को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलने वाले इस मेले में जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को निजी क्षेत्र की 12 प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी पाने का अवसर मिलेगा।उप संचालक रोजगार अनिल दुबे ने गुरुवार की शाम 7 बजे जानकारी दिये।