मऊगंज: देवतालाब में महाशिवरात्रि मेले की तैयारियां तेज़, लौर थाना में शांति समिति की अहम बैठक आयोजित
Mauganj, Rewa | Feb 14, 2026 मऊगंज।महाशिवरात्रि पर्व पर देवतालाब में लगने वाले विशाल मेले को लेकर लौर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें पुलिस अधीक्षक स्वयं शामिल हुए।बैठक में कानून-व्यवस्था सुरक्षा प्रबंध भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा हुई।अधिकारियों ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।