मऊगंज: लौर थाना क्षेत्र के डीही गांव में दबंगों की दबंगई, राजीनामा न करने पर घर में घुसकर धमकी और छीना-झपटी
Mauganj, Rewa | Feb 13, 2026 लौर थाना क्षेत्र अंतर्गत डीही गांव में धमकाने का मामला सामने आया है।रिजवान अंसारी ने आरोप लगाया कि पुराने प्रकरण में राजीनामा का दबाव बना रहे कुछ लोग उसके घर में घुस आए। उस समय वह पत्नी के साथ खेत में सिंचाई करने गया था। आरोप है कि दबंगों ने उसकी बेटी से छीना-झपटी की गाली-गलौज की और पूरे परिवार को जिंदा जलाने की धमकी दी।