Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl

🚨 भीलवाड़ा में मशीनरी गोदाम में लगी भीषण आग 🚨 भीलवाड़ा शहर के सब्जी मंडी क्षेत्र स्थित मोहता जी गली में मंगलवार शाम एक ...

Bhilwara, Bhilwara | May 12, 2026

MORE NEWS

हरणी महादेव में प्रदेश की खुशहाली के लिए विशेष पूजा, गूंजे वैदिक मंत्र

सुख-समृद्धि की कामना को लेकर जिलेभर के मंदिरों में हुआ सामूहिक पूजन

भीलवाड़ा (महेन्द्र नागौरी) प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और जनकल्याण की मंगलकामना को लेकर बुधवार को भीलवाड़ा जिले में धार्मिक आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार जिले के चयनित मंदिरों एवं सभी उपखंड मुख्यालयों पर स्थित प्रमुख मंदिरों में एक साथ विशेष पूजा-अर्चना, वैदिक अनुष्ठान और महाआरती का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार से मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो उठे।
जिला स्तरीय मुख्य आयोजन शहर के प्रसिद्ध श्री हरणी महादेव मंदिर में सम्पन्न हुआ, जहां जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और श्रद्धालुओं ने प्रदेश की खुशहाली एवं लोकमंगल के लिए सामूहिक प्रार्थना की। वैदिक आचार्यों ने विधिविधान से भगवान शिव का पूजन-अर्चन कराया तथा महाआरती के माध्यम से प्रदेश में अमन-चैन, उन्नति और खुशहाली की कामना की गई।
इस अवसर पर विधायक अशोक कोठारी, जनप्रतिनिधि प्रशांत मेवाड़ा, जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू, अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) प्रतिभा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चंद्रभान भाटी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने प्रदेश के सर्वांगीण विकास, सामाजिक सद्भाव और नागरिकों के सुखमय जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
मंदिर परिसर में आयोजित विशेष अनुष्ठान के दौरान श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति रही। शंखध्वनि, घंटानाद और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत नजर आया। वहीं जिले के सभी उपखंडों में भी स्थानीय मंदिरों में इसी समय विशेष पूजा-अर्चना कर प्रदेश की समृद्धि एवं शांति की कामना की गई।
कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था, जबकि सभी उपखंड अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में व्यवस्थाओं की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
जिला प्रशासन ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य प्रदेश में शांति, सद्भाव और सकारात्मक वातावरण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना तथा समाज में एकता एवं आध्यात्मिक चेतना को सुदृढ़ करना है।

हरणी महादेव में प्रदेश की खुशहाली के लिए विशेष पूजा, गूंजे वैदिक मंत्र सुख-समृद्धि की कामना को लेकर जिलेभर के मंदिरों में हुआ सामूहिक पूजन भीलवाड़ा (महेन्द्र नागौरी) प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और जनकल्याण की मंगलकामना को लेकर बुधवार को भीलवाड़ा जिले में धार्मिक आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार जिले के चयनित मंदिरों एवं सभी उपखंड मुख्यालयों पर स्थित प्रमुख मंदिरों में एक साथ विशेष पूजा-अर्चना, वैदिक अनुष्ठान और महाआरती का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार से मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो उठे। जिला स्तरीय मुख्य आयोजन शहर के प्रसिद्ध श्री हरणी महादेव मंदिर में सम्पन्न हुआ, जहां जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और श्रद्धालुओं ने प्रदेश की खुशहाली एवं लोकमंगल के लिए सामूहिक प्रार्थना की। वैदिक आचार्यों ने विधिविधान से भगवान शिव का पूजन-अर्चन कराया तथा महाआरती के माध्यम से प्रदेश में अमन-चैन, उन्नति और खुशहाली की कामना की गई। इस अवसर पर विधायक अशोक कोठारी, जनप्रतिनिधि प्रशांत मेवाड़ा, जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू, अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) प्रतिभा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चंद्रभान भाटी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने प्रदेश के सर्वांगीण विकास, सामाजिक सद्भाव और नागरिकों के सुखमय जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मंदिर परिसर में आयोजित विशेष अनुष्ठान के दौरान श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति रही। शंखध्वनि, घंटानाद और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत नजर आया। वहीं जिले के सभी उपखंडों में भी स्थानीय मंदिरों में इसी समय विशेष पूजा-अर्चना कर प्रदेश की समृद्धि एवं शांति की कामना की गई। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था, जबकि सभी उपखंड अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में व्यवस्थाओं की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। जिला प्रशासन ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य प्रदेश में शांति, सद्भाव और सकारात्मक वातावरण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना तथा समाज में एकता एवं आध्यात्मिक चेतना को सुदृढ़ करना है।

Bhilwara, Bhilwara | Jun 10, 2026

*निम्बाहेड़ा: वंडर सीमेंट की प्रस्तावित खदान पर जनसुनवाई में हंगामा, ग्रामीणों ने लगाए फर्जीवाड़े के आरोप*  

*जयपुर/निम्बाहेड़ा :कमलेश आमेटा                                            * वंडर सीमेंट लिमिटेड द्वारा फलवा गांव में प्रस्तावित 11.9962 हेक्टेयर चूना पत्थर खदान की पर्यावरण स्वीकृति के लिए बुधवार को सुरपूर बालाजी मंदिर के पास हुई जनसुनवाई भारी हंगामे की भेंट चढ़ गई। फलवा-सुरपूर के सैकड़ों ग्रामीणों ने सुनवाई को "फर्जी और एकपक्षीय" बताते हुए जोरदार विरोध किया। ग्रामीणों ने कंपनी और प्रशासन पर मिलीभगत कर कोरम पूरा करने के गंभीर आरोप लगाए।

*1.10 लाख टीपीए उत्पादन* क्षमता वाली इस परियोजना की जनसुनवाई क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी आशीष कुमार बोरासी के संयोजन में हुई। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी विकास पंचोली, तहसीलदार घनश्याम जरवार, सहायक खनि अभियंता प्रदीप मीणा मौजूद थे। कंपनी प्रतिनिधियों द्वारा परियोजना का प्रस्तुतीकरण शुरू करते ही ग्रामीणों ने नारेबाजी कर दी और माइक छीनने का प्रयास किया।

*ग्रामीणों के 5 बड़े आरोप:*  

1. *डार्क जोन में खनन क्यों:* फलवा क्षेत्र भूजल विभाग द्वारा "डार्क जोन" घोषित है। इसके बावजूद 12 हेक्टेयर में खनन से कुएं-हैंडपंप सूख जाएंगे। पेयजल संकट गहराएगा।  
2. *खेती-बाड़ी तबाह होगी:* ब्लास्टिंग और धूल से सैकड़ों बीघा उपजाऊ जमीन बंजर हो जाएगी। गेहूं, मक्का, सोयाबीन की फसल चौपट होगी।  
3. *सिलिकोसिस का खतरा:* निम्बाहेड़ा पहले ही सीमेंट प्लांटों की धूल से सिलिकोसिस का हॉटस्पॉट है। नई खदान से टीबी-दमा की महामारी फैलेगी।  
4. *चारागाह-रास्ते छिनेंगे:* परियोजना स्थल के पास मवेशियों के चारागाह और खेतों के रास्ते हैं। खनन से पशुपालन खत्म हो जाएगा।  
5. *फर्जी कोरम का खेल:* ग्रामीणों का आरोप है कि सुनवाई की सूचना प्रभावित परिवारों को नहीं दी गई। कंपनी के कर्मचारियों और ठेकेदारों को बैठाकर भीड़ दिखाई गई। असली किसानों को बोलने नहीं दिया गया।
क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी आशीष कुमार बोरासी ने कहा कि "जनसुनवाई में दर्ज सभी आपत्तियों को रिपोर्ट में शामिल कर मंत्रालय भेजा जाएगा। प्रक्रिया नियमानुसार हुई है।" 
 किसान संघर्ष समिति के संयोजक रामलाल गुर्जर ने कहा कि "यह जनसुनवाई अवैध है। इसे रद्द कर CPCB की निगरानी में दोबारा सुनवाई हो। यदि डार्क जोन में जबरन खनन की मंजूरी दी गई तो चक्का जाम और आमरण अनशन करेंगे।" समिति ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री और NGT को ज्ञापन भेजने का ऐलान किया है।

*निम्बाहेड़ा: वंडर सीमेंट की प्रस्तावित खदान पर जनसुनवाई में हंगामा, ग्रामीणों ने लगाए फर्जीवाड़े के आरोप* *जयपुर/निम्बाहेड़ा :कमलेश आमेटा * वंडर सीमेंट लिमिटेड द्वारा फलवा गांव में प्रस्तावित 11.9962 हेक्टेयर चूना पत्थर खदान की पर्यावरण स्वीकृति के लिए बुधवार को सुरपूर बालाजी मंदिर के पास हुई जनसुनवाई भारी हंगामे की भेंट चढ़ गई। फलवा-सुरपूर के सैकड़ों ग्रामीणों ने सुनवाई को "फर्जी और एकपक्षीय" बताते हुए जोरदार विरोध किया। ग्रामीणों ने कंपनी और प्रशासन पर मिलीभगत कर कोरम पूरा करने के गंभीर आरोप लगाए। *1.10 लाख टीपीए उत्पादन* क्षमता वाली इस परियोजना की जनसुनवाई क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी आशीष कुमार बोरासी के संयोजन में हुई। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी विकास पंचोली, तहसीलदार घनश्याम जरवार, सहायक खनि अभियंता प्रदीप मीणा मौजूद थे। कंपनी प्रतिनिधियों द्वारा परियोजना का प्रस्तुतीकरण शुरू करते ही ग्रामीणों ने नारेबाजी कर दी और माइक छीनने का प्रयास किया। *ग्रामीणों के 5 बड़े आरोप:* 1. *डार्क जोन में खनन क्यों:* फलवा क्षेत्र भूजल विभाग द्वारा "डार्क जोन" घोषित है। इसके बावजूद 12 हेक्टेयर में खनन से कुएं-हैंडपंप सूख जाएंगे। पेयजल संकट गहराएगा। 2. *खेती-बाड़ी तबाह होगी:* ब्लास्टिंग और धूल से सैकड़ों बीघा उपजाऊ जमीन बंजर हो जाएगी। गेहूं, मक्का, सोयाबीन की फसल चौपट होगी। 3. *सिलिकोसिस का खतरा:* निम्बाहेड़ा पहले ही सीमेंट प्लांटों की धूल से सिलिकोसिस का हॉटस्पॉट है। नई खदान से टीबी-दमा की महामारी फैलेगी। 4. *चारागाह-रास्ते छिनेंगे:* परियोजना स्थल के पास मवेशियों के चारागाह और खेतों के रास्ते हैं। खनन से पशुपालन खत्म हो जाएगा। 5. *फर्जी कोरम का खेल:* ग्रामीणों का आरोप है कि सुनवाई की सूचना प्रभावित परिवारों को नहीं दी गई। कंपनी के कर्मचारियों और ठेकेदारों को बैठाकर भीड़ दिखाई गई। असली किसानों को बोलने नहीं दिया गया। क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी आशीष कुमार बोरासी ने कहा कि "जनसुनवाई में दर्ज सभी आपत्तियों को रिपोर्ट में शामिल कर मंत्रालय भेजा जाएगा। प्रक्रिया नियमानुसार हुई है।" किसान संघर्ष समिति के संयोजक रामलाल गुर्जर ने कहा कि "यह जनसुनवाई अवैध है। इसे रद्द कर CPCB की निगरानी में दोबारा सुनवाई हो। यदि डार्क जोन में जबरन खनन की मंजूरी दी गई तो चक्का जाम और आमरण अनशन करेंगे।" समिति ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री और NGT को ज्ञापन भेजने का ऐलान किया है।

Bhilwara, Bhilwara | Jun 10, 2026

मिलावट पर चला प्रशासन का डंडा, 1250 किलो चटगोला और आंवला कैंडी सीज

600 किलो दूषित खाद्य सामग्री मौके पर नष्ट, नमूने जांच के लिए अजमेर लैब भेजे

भीलवाड़ा( महेन्द्र नागौरी) राज्य सरकार के ‘शुद्ध आहार-मिलावट पर वार’ अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बनेड़ा रोड स्थित एक खाद्य निर्माण इकाई पर छापा मारकर 1250 किलो चटगोला एवं आंवला कैंडी सीज कर दी। वहीं परिसर में रखी करीब 600 किलो दूषित खाद्य सामग्री को जनहित में मौके पर ही नष्ट करवाया गया।
जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मैसर्स हितकर न्यूट्री फूड्स, चमनपुरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्री का निर्माण कार्य जारी मिला। जांच में खाद्य सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर अनियमितताएं सामने आने पर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तैयार माल को सीज कर दिया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि परिसर में रखे छह ड्रमों में करीब 600 किलो दूषित खाद्य पदार्थ पाए गए, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कराया गया। साथ ही चटगोला एवं आंवला कैंडी के नमूने लेकर जांच के लिए जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला, अजमेर भेजे गए हैं।
निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं मिली। इस संबंध में संचालक को नोटिस जारी किया जाएगा। अधिकारियों ने खाद्य व्यवसायियों को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने, स्वच्छता बनाए रखने और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री के निर्माण एवं विक्रय के निर्देश दिए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी अशोक यादव ने बताया कि जांच रिपोर्ट में मिलावट या खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के उल्लंघन की पुष्टि होने पर संबंधित व्यवसायी के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
यह थे कार्यवाही में:-
कार्रवाई में प्रशिक्षु खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. गोवर्धन लाल कुम्हार, राजवीर सिंह, पवन कुमार एवं फेहद खान भी शामिल रहे।
सीएमएचओ डॉ. शर्मा ने कहा कि जिले में मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और आमजन को सुरक्षित एवं शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए सख्त निगरानी रखी जाएगी।

मिलावट पर चला प्रशासन का डंडा, 1250 किलो चटगोला और आंवला कैंडी सीज 600 किलो दूषित खाद्य सामग्री मौके पर नष्ट, नमूने जांच के लिए अजमेर लैब भेजे भीलवाड़ा( महेन्द्र नागौरी) राज्य सरकार के ‘शुद्ध आहार-मिलावट पर वार’ अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बनेड़ा रोड स्थित एक खाद्य निर्माण इकाई पर छापा मारकर 1250 किलो चटगोला एवं आंवला कैंडी सीज कर दी। वहीं परिसर में रखी करीब 600 किलो दूषित खाद्य सामग्री को जनहित में मौके पर ही नष्ट करवाया गया। जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मैसर्स हितकर न्यूट्री फूड्स, चमनपुरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्री का निर्माण कार्य जारी मिला। जांच में खाद्य सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर अनियमितताएं सामने आने पर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तैयार माल को सीज कर दिया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि परिसर में रखे छह ड्रमों में करीब 600 किलो दूषित खाद्य पदार्थ पाए गए, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कराया गया। साथ ही चटगोला एवं आंवला कैंडी के नमूने लेकर जांच के लिए जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला, अजमेर भेजे गए हैं। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं मिली। इस संबंध में संचालक को नोटिस जारी किया जाएगा। अधिकारियों ने खाद्य व्यवसायियों को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने, स्वच्छता बनाए रखने और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री के निर्माण एवं विक्रय के निर्देश दिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अशोक यादव ने बताया कि जांच रिपोर्ट में मिलावट या खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के उल्लंघन की पुष्टि होने पर संबंधित व्यवसायी के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। यह थे कार्यवाही में:- कार्रवाई में प्रशिक्षु खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. गोवर्धन लाल कुम्हार, राजवीर सिंह, पवन कुमार एवं फेहद खान भी शामिल रहे। सीएमएचओ डॉ. शर्मा ने कहा कि जिले में मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और आमजन को सुरक्षित एवं शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए सख्त निगरानी रखी जाएगी।

Bhilwara, Bhilwara | Jun 10, 2026

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विधायक कोठारी ने की पूजा-अर्चना, गौसेवा, पौधरोपण एवं जलभराव स्थलों का निरीक्षण
हरणी महादेव में शिव पूजन, सीताराम गौशाला में गौसेवा तथा पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल, 10 जून                                        प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी के सान्निध्य में हरणी महादेव क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों के माध्यम से धार्मिक आस्था, गौसेवा, पर्यावरण संरक्षण तथा जनकल्याण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।
प्रातः हरणी महादेव मंदिर में विधायक अशोक कुमार कोठारी ने भगवान शिव का विधिवत अभिषेक एवं पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू भी विशेष रूप से उपस्थित रहे तथा पूजा-अनुष्ठान में सहभागिता की। कार्यक्रम में नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण डाड सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पूजा-अर्चना के पश्चात विधायक कोठारी अपनी टीम के साथ सीताराम गौशाला (काइन हाउस) पहुंचे, जहां उन्होंने गौमाताओं को पशु आहार वितरित कर गौसेवा की तथा गौशाला की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण अंग है और मुस्कान फाउंडेशन एवं गौशाला प्रबंधन द्वारा किए जा रहे सेवा कार्य अनुकरणीय हैं।
गौशाला परिसर स्थित जलाशय एवं मूर्ति विसर्जन स्थल का निरीक्षण करते हुए विधायक कोठारी ने पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से इको-फ्रेंडली प्रतिमाओं के निर्माण एवं उपयोग पर बल दिया। उन्होंने कहा कि देवी-देवताओं की प्रतिमाएं पंचगव्य, गोबर अथवा प्राकृतिक मिट्टी से निर्मित होनी चाहिए, जिससे विसर्जन के बाद वे जल एवं मिट्टी में पूर्णतः विलीन होकर पर्यावरण को किसी प्रकार की क्षति न पहुंचाएं। उन्होंने आगामी गणेशोत्सव एवं नवरात्र महोत्सव में पर्यावरण अनुकूल प्रतिमाओं के उपयोग की अपील भी की।
इसके पश्चात ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक कोठारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है तथा प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लेना चाहिए।
उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा संचालित व्यापक पौधारोपण अभियान की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार हरित राजस्थान के संकल्प को साकार करने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि गत दो वर्षों में प्रदेशभर में लगभग 19 करोड़ पौधे लगाए गए हैं, जो पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु संतुलन की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि इस अभियान ने जनभागीदारी को बढ़ावा दिया है तथा आमजन में प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूकता का वातावरण निर्मित किया है।
विधायक कोठारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन एवं जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भारतीय संस्कृति को वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित करते हुए देश को नई पहचान दिलाई है। उनके नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता, विकास और सेवा के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष विश्वास, विकास एवं जनकल्याण को समर्पित रहे हैं, जिनका लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचा है।
कार्यक्रमों के पश्चात विधायक अशोक कुमार कोठारी ने शहर में वर्षा ऋतु के दौरान जलभराव की समस्या के संभावित स्थलों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने सूचना केंद्र के समीप स्थित सुबह की सब्जी मंडी क्षेत्र का दौरा कर जलनिकासी व्यवस्था का जायजा लिया तथा नगर निगम अधिकारियों को वर्षा पूर्व आवश्यक सुधार कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी चिकित्सालय के सामने स्थित गांधी पार्क, पशु चिकित्सालय, शास्त्रीनगर स्थित सालासर बालाजी पार्क तथा श्री गेस्ट हाउस की ओर जाने वाले मुख्य नाले का निरीक्षण कर अधिकारियों को जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि आमजन को बरसात के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण की जानी चाहिए।
इस दौरान नगर निगम के अधिकारी एवं विधायक कार्यालय के प्रभारी अधिकारी एडवोकेट अर्पित कोठारी, गजेंद्र सिंह राठौड़, के साथ ही नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण डाड, गौभक्त सुनील जागेटिया, राधेश्याम सोमानी, संजय राठी, कमल कोठारी, सत्य नारायण गुग्गड ,देवी लाल गुर्जर, शिक्षाविद विवेक निमावत, विश्वबंधु सिंह राठौड़, कैलाश जीनगर, पवन लढ़ा, मुस्कान फाउंडेशन के जय गुरनानी, कन्हैयालाल जगतयानी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विधायक कोठारी ने की पूजा-अर्चना, गौसेवा, पौधरोपण एवं जलभराव स्थलों का निरीक्षण हरणी महादेव में शिव पूजन, सीताराम गौशाला में गौसेवा तथा पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल, 10 जून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी के सान्निध्य में हरणी महादेव क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों के माध्यम से धार्मिक आस्था, गौसेवा, पर्यावरण संरक्षण तथा जनकल्याण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। प्रातः हरणी महादेव मंदिर में विधायक अशोक कुमार कोठारी ने भगवान शिव का विधिवत अभिषेक एवं पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू भी विशेष रूप से उपस्थित रहे तथा पूजा-अनुष्ठान में सहभागिता की। कार्यक्रम में नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण डाड सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूजा-अर्चना के पश्चात विधायक कोठारी अपनी टीम के साथ सीताराम गौशाला (काइन हाउस) पहुंचे, जहां उन्होंने गौमाताओं को पशु आहार वितरित कर गौसेवा की तथा गौशाला की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण अंग है और मुस्कान फाउंडेशन एवं गौशाला प्रबंधन द्वारा किए जा रहे सेवा कार्य अनुकरणीय हैं। गौशाला परिसर स्थित जलाशय एवं मूर्ति विसर्जन स्थल का निरीक्षण करते हुए विधायक कोठारी ने पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से इको-फ्रेंडली प्रतिमाओं के निर्माण एवं उपयोग पर बल दिया। उन्होंने कहा कि देवी-देवताओं की प्रतिमाएं पंचगव्य, गोबर अथवा प्राकृतिक मिट्टी से निर्मित होनी चाहिए, जिससे विसर्जन के बाद वे जल एवं मिट्टी में पूर्णतः विलीन होकर पर्यावरण को किसी प्रकार की क्षति न पहुंचाएं। उन्होंने आगामी गणेशोत्सव एवं नवरात्र महोत्सव में पर्यावरण अनुकूल प्रतिमाओं के उपयोग की अपील भी की। इसके पश्चात ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक कोठारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है तथा प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा संचालित व्यापक पौधारोपण अभियान की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार हरित राजस्थान के संकल्प को साकार करने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि गत दो वर्षों में प्रदेशभर में लगभग 19 करोड़ पौधे लगाए गए हैं, जो पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु संतुलन की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि इस अभियान ने जनभागीदारी को बढ़ावा दिया है तथा आमजन में प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूकता का वातावरण निर्मित किया है। विधायक कोठारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन एवं जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भारतीय संस्कृति को वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित करते हुए देश को नई पहचान दिलाई है। उनके नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता, विकास और सेवा के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष विश्वास, विकास एवं जनकल्याण को समर्पित रहे हैं, जिनका लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचा है। कार्यक्रमों के पश्चात विधायक अशोक कुमार कोठारी ने शहर में वर्षा ऋतु के दौरान जलभराव की समस्या के संभावित स्थलों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने सूचना केंद्र के समीप स्थित सुबह की सब्जी मंडी क्षेत्र का दौरा कर जलनिकासी व्यवस्था का जायजा लिया तथा नगर निगम अधिकारियों को वर्षा पूर्व आवश्यक सुधार कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी चिकित्सालय के सामने स्थित गांधी पार्क, पशु चिकित्सालय, शास्त्रीनगर स्थित सालासर बालाजी पार्क तथा श्री गेस्ट हाउस की ओर जाने वाले मुख्य नाले का निरीक्षण कर अधिकारियों को जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि आमजन को बरसात के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण की जानी चाहिए। इस दौरान नगर निगम के अधिकारी एवं विधायक कार्यालय के प्रभारी अधिकारी एडवोकेट अर्पित कोठारी, गजेंद्र सिंह राठौड़, के साथ ही नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण डाड, गौभक्त सुनील जागेटिया, राधेश्याम सोमानी, संजय राठी, कमल कोठारी, सत्य नारायण गुग्गड ,देवी लाल गुर्जर, शिक्षाविद विवेक निमावत, विश्वबंधु सिंह राठौड़, कैलाश जीनगर, पवन लढ़ा, मुस्कान फाउंडेशन के जय गुरनानी, कन्हैयालाल जगतयानी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित

Bhilwara, Bhilwara | Jun 10, 2026

टी राजा सिंह भीलवाड़ा में...! लव जिहाद मामले में दिया बयान...! 
#news #bhilwara #trajasingh #vhp

टी राजा सिंह भीलवाड़ा में...! लव जिहाद मामले में दिया बयान...! #news #bhilwara #trajasingh #vhp

Bhilwara, Bhilwara | Jun 10, 2026

🚨 भीलवाड़ा में मशीनरी गोदाम में लगी भीषण आग 🚨 भीलवाड़ा शहर के सब्जी मंडी क्षेत्र स्थित मोहता जी गली में मंगलवार शाम एक ... - Bhilwara News