नबीनगर: रहरा से हत्या के आरोपी ओमप्रकाश यादव ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण
नवीनगर प्रखंड क्षेत्र के बड़ेम थाना अंतर्गत ग्राम रहरा में कुछ दिन पूर्व एक महिला की हत्या कर दी गई थी। इस संदर्भ में कांड संख्या 41/25 दर्ज किया गया था। तब से ओमप्रकाश यादव फरार चल रहा था। जिसको लेकर थाना के द्वारा अभियुक्त के घर पर डुगडुगी बजाकर पुलिस ने विधिवत इश्तेहार चस्पाया गया था। पुलिस के दबिश के कारण ओमप्रकाश यादव ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है