नबीनगर: सिमरा से शराब मामले में फरार एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
नवीनगर प्रखंड के माली थाना कांड संख्या 128/25 बिहार मधनिषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम के प्राथमिकी अभियुक्त सिमरा निवासी रूंजय सिंह पिता राजदेव सिंह को घर से ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। थाना अध्यक्ष दीपक कुमार राय ने बताया कि शराब मामले में फरार अभियुक्त को घर से ही गिरफ्तार किया जेल भेज दिया गया और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।