इटावा: भरथना कांशीराम कालोनी में मजदूर युवक की मौत पर परिजनों की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज, ASP ने दी जानकारी
Etawah, Etawah | Sep 12, 2025 भरथना के काशीराम कॉलोनी नागला गुड में गुरुवार की रात पिता पुत्रों में झगड़े के दौरान मोहल्ले के ही युवक द्वारा बीच बचाव के दौरान थप्पड़ मार देने से हालत बिगड़ने के बाद गौरव जाटव की जिला अस्पताल में मृत्यु हो जाने के मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादत्न हत्या का मुकदमा राजा गोस्वामी पर दर्ज किया है। शुक्रवार दोपहर 2 बजे जानकारी ASP ग्रामीण ने दी।