इटावा: लवेदी इलाके में डिप्टी रेंजर पर जानलेवा हमले के मामले में तीन नामजद समेत 8 पर मुकदमा दर्ज, ASP ग्रामीण ने दी जानकारी
Etawah, Etawah | Sep 12, 2025 लवेदी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर चौराहे के पास गुरुवार शाम हरे पेड़ कटवाने से रोकने पर वन विभाग के डिप्टी रेंजर एवं वन रक्षक पर हमला करने के मामले में एसपी ग्रामीण ने दोपहर 2 बजे बताया कि थाना पुलिस ने वन रक्षक की तहरीर पर तीन नामजद समेत पांच अज्ञात लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, जानलेवा हमला करने की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है जल्द गिरफ्तारी